Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

अन्‍ना ने निकाल फेंका आजतक का कॉलर माइक

अशोक सिंघल के शुक्रवार 9 दिसम्बर को आजतक एक्सक्लूसिव की शूटिंग करते समय अचानक शरद पवार के मुद्दे पर सवाल पूछने पर तिलमिलाए अन्ना हजारे ने कॉलर माइक निकालकर फेंका और चल दिए. बेचारे अशोक सिंघल अन्नाजी.. अन्नाजी.. ही करते रह गए. अन्ना हजारे ने मीडिया से बचने के लिए अपने रीढ़ में दर्द की शिकायत करते हुए मीडिया से दूरी बनाये रखने का प्रयास किया.

अशोक सिंघल के शुक्रवार 9 दिसम्बर को आजतक एक्सक्लूसिव की शूटिंग करते समय अचानक शरद पवार के मुद्दे पर सवाल पूछने पर तिलमिलाए अन्ना हजारे ने कॉलर माइक निकालकर फेंका और चल दिए. बेचारे अशोक सिंघल अन्नाजी.. अन्नाजी.. ही करते रह गए. अन्ना हजारे ने मीडिया से बचने के लिए अपने रीढ़ में दर्द की शिकायत करते हुए मीडिया से दूरी बनाये रखने का प्रयास किया.

शुक्रवार को दिल्ली से आये आजतक के रिपोर्टर अशोक सिंघल ने अपनी खास शैली में अन्ना से गुजारिश करते हुए बाईट के लिए उन्हें मना लिया, लेकिन जैसे ही अन्‍ना ने राहुल गाँधी पर लोकपाल मंजूर ना करने का ठीकरा फोड़ना शुरू किया, वैसे ही अलग अलग राग अलापने शुरू करके अशोक सिंघल शरद पवार के मुद्दे पर सवाल पूछने लगे. इस पर तिलमिलाते हुए अन्ना ने अपने शर्ट में लगा कॉलर माइक निकाल कर फेंकते हुए कहा कि शरद पवार पर सवाल करने से मैंने पहले ही मना किया था. इसके बाद वे निकल पड़े. बेचारे आजतक वाले अन्ना जी सुनिए तो सही, अन्नाजी.. अन्नाजी करते रह गए.

अन्ना हजारे को मीडिया ने हीरो बनाया लेकिन अब अन्ना हजारे कुछ मुद्दों से बचते दिखाई दे रहे हैं. कुछ ऐसा ही आजतक के साथ होने पर बाकी चैनल वालों ने पैकअप कर लिया. आजतक ने चैनल पर अन्ना ने जो किया वो नहीं दिखाया सिर्फ आजतक एक्सक्लूसिव करके राहुल गाँधी वाला बयान ही चलाया.

सुनील दत्‍ता की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...