Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

गाजीपुर

अन्‍ना पहुंचे गाजीपुर

सरकार को जन लोकपाल लाना पड़ेगा।मैं समाज और देश की बलाई के लिए लड़ रहा हूं।मुझे मृत्यु का भय नही है।सरकार ने बार-बार जन लोकपाल को लेकर धोखाधड़ी की है।संसद के शीतकालीन सत्र मे यदि लोकपाल बिल नही लाया गया तो फिर से दिल्ली मे अनशन करुंगा।ये दावा अन्ना हजारे ने गाजीपुर मे लोगों को संबोधित करते हुये किया।

सरकार को जन लोकपाल लाना पड़ेगा।मैं समाज और देश की बलाई के लिए लड़ रहा हूं।मुझे मृत्यु का भय नही है।सरकार ने बार-बार जन लोकपाल को लेकर धोखाधड़ी की है।संसद के शीतकालीन सत्र मे यदि लोकपाल बिल नही लाया गया तो फिर से दिल्ली मे अनशन करुंगा।ये दावा अन्ना हजारे ने गाजीपुर मे लोगों को संबोधित करते हुये किया।

जनतंत्र यात्रा के तहत देश मे व्याप्त भ्रष्टाचार के प्रति लोगो को जागरुक करने के लिए गाजीपुर पहुंचे अन्ना हजारे ने रामलीला पार्क मे आयोजित सभा को संबोधित करते हुये कहाकि देश की युवा शक्ति देश का भविष्य बदलेगी। उन्होने सभा को संबोधित करते हुये कहाकि राष्ट्र एक मंदिर है,और देश लोगो से त्याग मांग रहा है। उन्होने कहा कि देश की राजनैतिक पार्टियों की देन है,कि आज संसद मे 163 दागी बैठे हुये है।यही स्थिति राज्यों की भी है।उन्होने लोगो का आवाह्न किया कि गुंडा,भ्रष्ट और व्याभिचारी प्रत्याशियों को वोट न देने का शपथ लेकर आगे बढ़े। उन्होने सरकार पर आरोप लगाते हुये कहाकि लिखित आश्‍वासन के बाद भी सरकार ने जन लोकपाल लागू नही किया।यह जनता के साथ धोखाधड़ी है। उन्होने जनता से एकजुट होकर भ्रष्टाचार दूर करने की अपील की।उन्होने जन लोकपाल और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम लगातार जारी रखने और संघर्ष करने का दावा करते हुये इन मुद्दो पर जनता की संगठित भागेदारी पर जोर दिया।मऊ से सड़क मार्ग द्वारा गाजीपुर पहुंचे अन्ना हजारे का जगह जगह लोगों ने स्वागत किया।जनतंत्र यात्रा मे उनके साथ पहुंचे पूर्व सेनाध्यक्ष वी.के सिंह,पूर्व सांसद और वरिष्ठ पत्रकार संतोष भारतीय ने भी लोगो को संबोधित किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...