Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

(अपडेटेड…) स्टिंग : इंडिया टीवी के रिपोर्टर पर वसूली का आरोप, सुनें आडियो

किन्हीं Anand Bajpayee ने [email protected] मेल आईडी के जरिए सैकड़ों मीडियाकर्मियों, मीडिया संस्थानों और महत्वपूर्ण लोगों को एक आडियो फाइल यह लिखकर मेल किया है कि– india tv reporter ki karamaat समस्त मीडिया कमियों को मेरा सादर नमस्कार… मैं इस मेल के साथ एक ऑडियो फाइल भेज रहा हूं… इसमें इंडिया टीवी के फिरोजाबाद के संवाददाता श्री लवकुश शर्मा सरेआम मुझसे पैसे मांग रहे हैं…

किन्हीं Anand Bajpayee ने [email protected] मेल आईडी के जरिए सैकड़ों मीडियाकर्मियों, मीडिया संस्थानों और महत्वपूर्ण लोगों को एक आडियो फाइल यह लिखकर मेल किया है कि– india tv reporter ki karamaat समस्त मीडिया कमियों को मेरा सादर नमस्कार… मैं इस मेल के साथ एक ऑडियो फाइल भेज रहा हूं… इसमें इंडिया टीवी के फिरोजाबाद के संवाददाता श्री लवकुश शर्मा सरेआम मुझसे पैसे मांग रहे हैं…

मैं फिरोजाबाद में ही एक courier चलाता हूं… लवकुश शर्मा मुझसे इस कुरियर को चलाने के लिए पंद्रह हजार रुपए मांग रहे हैं… उनका कहना है कि मुझे पांच हजार की तीन किस्तों में पैसे दे दो… लबकुश शर्मा मुझसे कुल 2 लाख रुपये चाहते थे… ये मीडिया को बदनाम कर रहे हैं.. ये इसी तरह फिरोजाबाद में अवैध वसूली करते हैं… चाहे वो ब्लड बैंक हो, राशन की दुकान हो… इनका कारनामा इस तरह से है कि इन्होंने पहले मुझसे दो लाख रुपये मांगे फिर पंद्रह हज़ार रुपये में मामला निपटने को कहा… इनका जिला अस्पताल फिरोजाबाद में बैठ कर शराब पीना और india tv के नाम पर लोगों से अवैध वसूली (चौथ) करना इनका काम है… कोई भी फिरोजाबाद में आकर इनके बारे में पता लगा सकता है… मैं पहला व्यक्ति नहीं हूं जो इस वक्ती से पीड़ित हूं… मैं आप सब मीडिया कर्मियों को इस विषय से इसलिये अवगत कर रहा हूं कि आप ही अब यह निर्धारित करें की मीडिया किस दिशा में जा रही है… आप लोग इस दिशा में कुछ कठोर कदम उठायें… मैं बहुत परेशान हूं… और अगर कुछ नहीं हुआ तो मुझे आत्महत्या करनी पड़ेगी जिसके लिये कहीं न कहीं पूरा मीडिया शर्मसार होगा…  आप लोगो से न्याय की उम्मीद रहता हूं…

anand bajpayee

firozabad up

आडियो फाइल ये है…

इन आरोपों पर इंडिया टीवी, फिरोजाबाद के संवाददाता लवकुश शर्मा का कहना है कि उनका एक्सीडेंट हो गया था और जिस शख्स ने टक्कर मारी उसने मुआवजे के रूप में पंद्रह हजार रुपये देने की बात कही. बाद में वह इसे गलत रूप में प्रचारित करने लगा. आखिर क्यों किसी कूरियर वाले से पैसे लेगा. मुझे भी बाद में पता चला कि जिसने मेरा एक्सीडेंट किया है, वह कूरियर का काम करता है. लवकुश शर्मा का कहना है कि फिरोजाबाद के कुछ पत्रकारों की शह पर उन्हें बदनाम करने के लिए बातचीत के सिर्फ एक छोटे से अंश को फैला कर उन्हें दुष्प्रचारित किया जा रहा है. वह जल्द ही जगह जगह मेल भेज कर उन्हें बदनाम करने वालों के खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...