Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

अपडेट : चिटफंडिया न्यूज चैनल ‘खबर भारती’ दिक्कतों का शिकार, रास्ते पर लाने की कोशिशें जारी

चिटफंड का धंधा करने वाले साई प्रकाश समूह की मीडिया कंपनी साई प्रकाश टेलीकम्युकनिकेशन के बैनर तले ग्यारह महीने पहले लांच किए गए खबर भारती न्यूज चैनल का प्रसारण अचानक बंद होने की सूचना है. इस ग्रुप का चिटफंड का धंधा जिन राज्यों- राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में है, उन्हीं राज्यों की खबरें दिखाने के लिए 17 नवम्बर 2011 को इस चैनल को लांच किया गया. मकसद था इन राज्यों में प्रशासन और मीडिया को इस चैनल के जरिए मैनेज करना. लेकिन कुप्रबंधन के कारण 11 महीने बाद बंद ही यह चैनल 16 अक्टूबर 2012 को अचानक बंद हो गया. हालांकि बाद में जानकारी मिली है कि चैनल को फिर से आन एयर कर दिया गया और दिक्कतों को दूर कर लिया गया है.

इस समूह और चैनल के मालिक पुष्पेंद्र सिंह बघेल हैं. चैनल का प्रसारण अचानक बंद होने से इसमें कार्यरत मीडियाकर्मी परेशान हो गए हैं. इसके पहले महुआ, जीएनएन, हमार टीवी, फोकस, सीएनईबी जैसे कई चैनल बंद हो चुके हैं. न्यूज चैनलों के लगातार बंद होने से इन दिनों बहुत सारे मीडियाकर्मी बेरोजगार हैं. लोग दुआ कर रहे हैं कि खबर भारती जल्द से जल्द पटरी पर आ जाए ताकि सैकड़ों लोगों की रोजी रोटी जाने से बचे.

खबर भारती चैनल की लांचिंग काफी धूम धड़ाके से हुई थी और लांचिंग के मौके पर बड़ी बड़ी बातें भी की गई थी. चैनल हेड नाजि़म नक़वी बनाए गए जो साफ सुथरी छवि वाले शख्स हैं पर अपने इर्दगिर्द के लोगों के कारण और प्रबंधन की दिशाहीनत के कारण वह दिन प्रतिदिन उलझते चले गए.

चैनल में दिक्कत तब ज्यादा शुरू हुई जब टीएन मनीष को चैनल में संपूर्ण दखलंदाजी का मौका मिल गया. साधना न्यूज़ में ग्वालियर के ब्यूरो चीफ रहे मनीष को खबर भारती में वाइस प्रेसिडेंट (न्यूज ऑपरेशंस) बना दिया गया. इनके जरिए ढेर सारे लोग आए. और जो भी जहां से आया, चैनल के जरिए खुद की स्थिति मजबूत बनाने में जुट गया. इसका नतीजा हुआ कि चैनल से जुड़े शीर्ष लोगों ने अपना तो फायदा खूब किया लेकिन चैनल की हालत दिन प्रतिदिन गर्त में मिलती गई और अंततः चैनल को दिक्कतों में फंसना ही था.

पूरे घटनाक्रम को लेकर चैनल हेड नाजिम नकवी का कहना है कि चैनल बंद होने की खबर अफवाह है. थोड़ी दिक्कत जरूर है, लेकिन उससे हम लोग निपट लेंगे. उन्होंने इससे ज्यादा कुछ और कमेंट करने से इनकार कर दिया.

बाद में मिली सूचना के मुताबिक चैनल की दिक्कतों को दूर कर लिया गया है और चैनल का प्रसारण फिर से शुरू कर दिया गया है.

खबर भारती चैनल से जुड़ी कोई और कहानी आपके पास हो तो भड़ास तक [email protected] के जरिए भेज सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...