भोपाल : बालीवुड स्टार अमिताभ बच्चन एक पत्रकार बनना चाहते हैं और उनका कहना है कि इस जन्म में तो नहीं लेकिन अगले जन्म में मौका मिला तो वे जरूर पत्रकार ही बनना चाहेंगे। अमिताभ कल रात यहां सत्याग्रह की टीम प्रकाश झा, अजय देवगन, करीना कपूर, अमृता राव, तथा अर्जुन रामपाल के साथ संवाददताओं से चर्चा कर रहे थे। करीना कपूर से सवाल किया गया था कि सत्याग्रह में उन्होंने पत्रकार की भूमिका निभायी है और क्या वे एक पत्रकार बनना चाहेंगी।
करीना का कहना था कि उन्होंने इस फिलम में पत्रकर की भूमिका अवश्य निभायी है लेकिन पत्रकार बनने के बारे में कभी विचार नहीं किया तथा उनका हमेशा से ही अभिनेत्री बनने का सपना था और वे अभिनेत्री ही रहना चाहती हैं। लेकिन अमिताभ ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि वे जरुर पत्रकार बनना चाहते थे और अगला जन्म हुआ तो वे अवश्य पत्रकर बनेंगे। सत्याग्रह की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर पर अमिताभ ने कहा कि लेखक जो उन्हें लिखकर देते हैं, वे उसका पालन करते हैं लेकिन जहां तक तैयारियों का सवाल है तो उन्होंने इसके लिये दाढ़ी अवश्य बढ़ा ली है।
गुजरात में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये प्रचार कर रहे अमिताभ से जब यह पूछा गया कि क्या वे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रधानमंत्री पद के उम्मीवार के तौर पर अनुमोदन करते हैं तो उन्होंने कहा कि वे केवल के गुजरात के पर्यटन का अनुमोदन करते हैं। बातों की बातों में अमिताभ ने कहा कि वह कभी भी अभिनेता बनने के बारे में नहीं सोचते थे। उन्होंने कहा कि वह तो हमेशा से सिर्फ एक पत्रकार बनना चाहते थे लेकिन किस्मत ने उन्हें यहां पहुंचा दिया।






