दोस्तों, ब्रह्मेश्वर मुखिया की हत्या के बाद अपना बिहार द्वारा किये गये रिपोर्टिंग के संदर्भ में अनेक प्रतिक्रियायें प्राप्त हुई हैं। इन प्रतिक्रियाओं में कुछ ऐसी प्रतिक्रियायें भी शामिल हैं, जिनमें सच्चाई के प्रति अपना बिहार के दृढ निश्चय को सराहा गया है। अनेक प्रतिक्रियायें नकारात्मक भी थीं। 3 पाठकों ने धमकी भरा पत्र और एक व्यक्ति ने फ़ोन पर धमकी दी। बहरहाल, अपना बिहार हर हाल में आपतक सच पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है।
सच को सच कहना और लिखना ही हमारे लिये पत्रकारिता है। हम भविष्य में भी अपना कर्म करेंगे। धमकी देने वाले मित्रों से सिर्फ़ इतना ही कि आप हर खबर को सिर्फ़ खबर के रुप में लें और अपने विचार भेजें। यदि आपके विचार बहुजन हित में होंगे, तो हम उन्हें पूरे सम्मान के साथ प्रकाशित करेंगे।
नवल किशोर कुमार
संपादक, अपना बिहार






