Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

अपनी मांगों के लिए बनारस शहर में सड़कों पर उतरे समाचार वितरक (देखें तस्वीर)

बनारस में समाचार वितरकों ने भारी संख्या में सड़क पर उतरकर अपने दुख दर्द को बयान किया. वितरकों ने अपने नेता और 'वितरक आवाज'के संपादक राकेश पांडेय की अगुवाई में मुख्यमंत्री को संबोधित बारह सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय को रिसीव कराया. इससे पहले वितरकों ने जुलूस निकाल और जोरदार प्रदर्शन किया.

बनारस में समाचार वितरकों ने भारी संख्या में सड़क पर उतरकर अपने दुख दर्द को बयान किया. वितरकों ने अपने नेता और 'वितरक आवाज'के संपादक राकेश पांडेय की अगुवाई में मुख्यमंत्री को संबोधित बारह सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय को रिसीव कराया. इससे पहले वितरकों ने जुलूस निकाल और जोरदार प्रदर्शन किया.

वितरकों ने जुलूस निकालकर शहर की सड़कों पर पांच किमी तक यात्रा की और नारेबाजी करते रहे. साइकिल रैली की शुरुआत सिगरा स्थित भारत माता मंदिर से हुई. पांच किमी चलने के बाद वितरकों की रैली जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची. यहां वितरकों को संबोधित करते हुए राकेश पांडेय ने कहा कि पैंसठ वर्ष बीत जाने के बाद भी समाचार पत्र विक्रेताओं के हित में कोई कल्याणकारी योजना की घोषणा नहीं की गई.

उन्होंने बताया कि सभी जिलों में रैली धरना प्रदर्शन करके जिलाधकारी के माध्यम से अपनी मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेजा जाएगा. वितरकों की मांग है कि उन्हें शहरी आवास योजना के तहत कालोनी, फ्री चिकित्सा, बीमा योजना, बसों में फ्री यात्रा कूपन, साठ वर्ष से अधिक आयु के वितरकों को पेंशन, प्रत्येक वितरक को साइकिल दी जाए. रैली का आयोजन वरिष्ठ वितरक नेता दशरथ प्रसाद, सतीश, विशाल, रामप्रवेश, गंगा राय, प्रेम द्विवेदी, सोहन लाल ने किया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...