दुनिया बड़ी निराली है. लोग अपने घरों के बड़े मुद्दों पर तो चुप्पी साध लेते हैं लेकिन दूसरों के घरों में होने वाले हाय-हाय-किच-किच पर तुरंत सलाह देने, बचाव करने चले आते हैं. उन्हीं में से एक आशुतोष भी हैं. ये प्राणी आईबीएन7 नामक अंबानी के स्वामित्व वाले चैनल को मैनेज करने वाले एडिटर हैं. इन्होंने अपने यहां के चैनलों से किए गए करीब चार-पांच सौ मीडियाकर्मियों की छंटनी पर तो एक शब्द नहीं कहा, तब भी जब कि लोग उनके आफिस के गेट के सामने जाकर नारे लगा आए और उन्हें गरिया आए, पर उन्होंने आजतक के दीपक शर्मा का बचाव करने और दीपक पर उठ रही उंगलियों को जवाब देने में तनिक देर नहीं की. देखिए, आशुतोष ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा है….
''हमारे मित्र दीपक शर्मा की स्टिंग के लिये आलोचना की जा रही है। जो दीपक को नहीं जानते वही उनपर बेकार की तोहमत लगा सकते हैं। खामखा किसी की टांग खीचना, गाली देना, अपने को क्रांतिकारी बताने की कोशिश करना, सोशल मीडिया पर फैशन हो गया है। मैने दीपक के साथ काम किया है और मैं कह सकता हं कि वो देश के बेहतरीन पत्रकारों में से हैं। उन को मोदी समर्थक कहना, सांप्रदायिक कहना नासमझी है। दीपक पत्रकार हैं उनको पत्रकार ही रहने दे। प्लीज।''
अब कोई आशुतोष को क्या समझाए कि भाई, दूसरों का बचाव करने से पहले खुद का तो बचाव कर लो कि तुम अंबानी के दलाल हो या नहीं?





