Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

अपोलो में साढ़े चार घंटे तक चली वीरेन डंगवाल की कैंसर की सर्जरी

मशहूर कवि, पत्रकार और प्रोफेसर वीरेन डंगवाल का आज दिल्ली स्थित अपोलो हास्पिटल में गले के कैंसर की सर्जरी की गई. यह सर्जरी सुबह सात बजे शुरू हुई और दोपहर साढ़े बारह बजे खत्म हुई. अभी उन्हें आपरेशन थिएटर में ही रखा गया है. कुछ घंटे बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया जाएगा.

मशहूर कवि, पत्रकार और प्रोफेसर वीरेन डंगवाल का आज दिल्ली स्थित अपोलो हास्पिटल में गले के कैंसर की सर्जरी की गई. यह सर्जरी सुबह सात बजे शुरू हुई और दोपहर साढ़े बारह बजे खत्म हुई. अभी उन्हें आपरेशन थिएटर में ही रखा गया है. कुछ घंटे बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया जाएगा.

वीरेन डंगवाल के सुपुत्र प्रफुल्ल ने बताया कि यह सर्जरी काफी क्रिटिकल थी, जैसा कि डाक्टरों ने बताया था. गले और दिमाग की नस के बीच कैंसर पाए जाने के कारण इस सर्जरी को जल्दी कराना था और बेहद सुरक्षित तरीके से किया जाना था.

ज्ञात हो कि करीब एक वर्ष से वीरेन डंगवाल हार्ट अटैक और कैंसर की बीमारियों से लगातार जूझ रहे हैं. कीमीयोथिरेपी, रेडियोथिरेपी, सर्जरी समेत कई तरह के इलाज के कारण वीरेन डंगवाल का शरीर काफी कमजोर हो गया है.

बीमारियों और आपरेशनों के लगातार दबाव-तनाव के कारण जीवन की सहजता काफी कुछ छिन्न-भिन्न-सी हो गई है. बावजूद इसके वह अपने विकट जीवट और जिजीविषा के कारण हर मोर्चे पर फतह को तैयार बैठे हैं. वीरेन डंगवाल के करीबियों का कहना है कि इस आखिरी और जटिल सर्जरी के बाद अब किसी तरह के आपरेशन और सर्जरी की जरूरत ना पड़े.

आज जो सर्जरी हुई, उसे पहले बीते सोमवार को किया जाना था. लेकिन डाक्टरों ने कुछ जांचों आदि के बाद कुछ दिनों के लिए सर्जरी को पोस्टपोन कर दिया. कल शाम वीरेन डंगवाल को अपोलो बुलाकर दुबारा एडमिट कराया गया और आज सुबह सात बजे से सर्जरी शुरू हो गई.

नीचे वीरेन डंगवाल की जो तस्वीर है, वह बीते रविवार को अपोलो अस्पताल में ली गई थी…

इससे पहले की खबर…

वीरेन डंगवाल का सोमवार को अपोलो में होगा एक जटिल आपरेशन

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...