Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

”अफसर विज्ञापन देते हैं इसलिए इस गड़बड़ी की खबर कोई नहीं छापेगा”

Sanjay Sharma : IBN7 ने आज यूपी के एक बड़े और संवेदनशील मामले को उठाया है. गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले गरीबो के इलाज में की गई गड़बड़ी को जब मैंने स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन के सामने उठाया तो नाराज मुख्यमंत्री के सचिव और योजना का काम देख रहे आलोक कुमार मुझसे ही कहने लगे कि गड़बड़ी की एफआईआर मैं लिखवा दूँ. जिसके बाद लखनऊ के सभी पत्रकारों ने इसका तीखा विरोध किया और प्रेस वार्ता बीच में ही समाप्त हो गई.

Sanjay Sharma : IBN7 ने आज यूपी के एक बड़े और संवेदनशील मामले को उठाया है. गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले गरीबो के इलाज में की गई गड़बड़ी को जब मैंने स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन के सामने उठाया तो नाराज मुख्यमंत्री के सचिव और योजना का काम देख रहे आलोक कुमार मुझसे ही कहने लगे कि गड़बड़ी की एफआईआर मैं लिखवा दूँ. जिसके बाद लखनऊ के सभी पत्रकारों ने इसका तीखा विरोध किया और प्रेस वार्ता बीच में ही समाप्त हो गई.

17 मई को भड़ास के दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जिसमें अनिरुद्ध बहल, आनंद प्रधान, आप पार्टी के मनीष सिसोदिया समेत तमाम सम्मानित पत्रकार मौजूद थे, मुझे सम्मानित करने से पहले यशवंत ने इस मुद्दे का जिक्र किया. आज आईबीएन7 ने खबर चला कर एक बड़ा काम किया, क्योंकि इस योजना के कर्ता धर्ता अफसरों को पता था कि वह इस योजना का बहुत बड़ा विज्ञापन देते हैं इसलिए इस योजना की खबर कोई नहीं छापेगा.

काम देख रहे अफसर मुख्यमंत्री के सचिव भी हैं इसलिए पंगा मुश्किल से ही कोई लेगा. मगर आज आईबीएन की खबर के बाद हंगामा मच गया है. आप सब से अनुरोध है कि भले ही अपने को बड़ा कहने वाले अखबार इसे नहीं छापें, मगर हम सब अपने अपने स्तर से इसका विरोध करें. प्रधानमंत्री को ख़त लिखें कि केंद्र की इस योजना को कैसे लूटा जा रहा है. यह समाज के सबसे गरीब आदमी और उसके परिवार के लोगों को गंभीर बीमारी में इलाज के लिए राहत की योजना है. हमारे सामूहिक प्रयास गरीबों को ईलाज दिलाने में सहायक हो सकते हैं.

वरिष्‍ठ पत्रकार संजय शर्मा के एफबी वॉल से साभार.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...