Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

अबीर कल ऋतुपर्णो को श्रद्धांजलि लिख रहे थे, आज लोग अबीर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं

छोटे पर्दे पर प्रदर्शित धारावाहिक ‘कुसुम’ और ‘प्यार का दर्द है’ में अपने अभिनय के रंग भरने वाले अभिनेता अबीर गोस्वामी का शुक्रवार को दोपहर बाद निधन हो गया। वह महज 30 साल के थे। अबीर के साथियों ने बताया कि युवा अभिनेता का स्वास्थ्य ठीक था और वह अपने काम में व्यस्त थे, तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसने एक बेहतरीन कलाकार को हमसे छीन लिया।

छोटे पर्दे पर प्रदर्शित धारावाहिक ‘कुसुम’ और ‘प्यार का दर्द है’ में अपने अभिनय के रंग भरने वाले अभिनेता अबीर गोस्वामी का शुक्रवार को दोपहर बाद निधन हो गया। वह महज 30 साल के थे। अबीर के साथियों ने बताया कि युवा अभिनेता का स्वास्थ्य ठीक था और वह अपने काम में व्यस्त थे, तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसने एक बेहतरीन कलाकार को हमसे छीन लिया।

अबीर ने सयंतनी घोष के साथ बांग्ला फिल्म ‘सक्खत’ में काम किया था। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को दोहपर 1.15 बजे उनकी अबीर से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने कहा, ‘‘हमने साथ मूवी देखने जाने की योजना बनाई थी और करीब तीन बजे उसकी मौत की खबर मिली। वह बिल्कुल तंदुरुस्त था और एक पल में न जाने क्या हो गया, मैं यह सुनकर बहुत विचलित हूं। सचमुच यह बहुत दुखद समाचार है।’’

अभी कल ही (30 मई) अबीर ने प्रसिद्ध फिल्मकार ऋतुपर्णो घोष का दिल का दौरा पडऩे से हुए निधन का समाचार सुनकर ट्विटर पर श्रद्धांजलि के शब्द लिखे थे। आज लोग अबीर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जिन लोगों ने टीवी पर ‘होटल किंस्टन’, ‘कुमकुम’, ‘छोटी मां’, ‘बदलते रिश्तों की दास्तान’ और ‘घर आजा परदेसी’ देखा है उन्हें अबीर बहुत याद आएंगे। 

एक्सकैलिबर स्टीवेंस विश्वास​ की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...