आगरा से जोरदार शुरुआत करने वाले सी न्यूज चैनल के बारे में खबर है कि प्रबंधन ने कल्याण कुमार को अब दूसरे मोर्चे पर लगा दिया है. सूत्रों का कहना है कि उन्हें अब मार्केटिंग हेड बनाया गया है, परन्तु प्रबंधन इस बात से इनकार कर रहा है. प्रबंधन का कहना है कि कल्याण कुमार अब भी चैनल हेड हैं. उन्हें समूह की कुछ और जिम्मेदारियों को अंजाम देने के लिए आगरा से दिल्ली भेजा गया है. कल्याण कुमार अब दिल्ली में बैठकर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे. माना जा रहा है कि प्रबंधन उनका पर कतरने की तैयारी कर रहा है. हालांकि इस संबंध में पूछे जाने पर सी समूह के समाचार निदेशक विवेक जैन कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है. कल्याण कुमार को कंपनी के कुछ नई जिम्मेदारियों को मूर्त रूप देने के लिए दिल्ली भेजा गया है.
हालांकि दूसरी तरफ से खबर आ रही है कि प्रबंधन अब कुछ बदलाव के मूड में दिख रहा है. कल्याण कुमार की जगह अमरेंदर राय को हेड बनाए जाने की चर्चाएं आगरा की मीडिया में चल रही है. आउटपुट में भी कुछ बदलाव की तैयारी की जा रही है ताकि न्यूज चैनल को फिर से तेवर दिया जा सके. सूत्र ये भी बता रहे हैं कि सी न्यूज की आर्थिक स्थिति भी डंवाडोल होती जा रही है. प्रबंधन ने इसे लांच करने में जमकर पैसा लगाया परन्तु उसके सापेक्षा आमदनी शून्य है. बीते दिनों बिजली चोरी विवाद ने चैनल की साख और गिराया है.






