Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

अब आ गया कुत्‍तों का चैनल ‘डॉग टीवी’

इंसानों के लिए तो दुनिया में न जाने कितने टीवी चैनल हैं, लेकिन अब इसराइल में खास कुत्तों के लिए एक चैनल शुरू किया गया है. वहां 'डॉग टीवी' कुत्तों को खूब दीवाना बना रहा है. वैसे 'डॉग टीवी' पिछले साल अमरीका में शुरू किया गया था. तेल अवीव के 'डॉग बीच' पर मौजूद कुत्तों के मालिक इसे लेकर खासे उत्साहित हैं. उन्हें अपने पालूत दोस्तों के मनोरंजन के लिए ये नया जरिया बहुत पसंद आ रहा है.

इंसानों के लिए तो दुनिया में न जाने कितने टीवी चैनल हैं, लेकिन अब इसराइल में खास कुत्तों के लिए एक चैनल शुरू किया गया है. वहां 'डॉग टीवी' कुत्तों को खूब दीवाना बना रहा है. वैसे 'डॉग टीवी' पिछले साल अमरीका में शुरू किया गया था. तेल अवीव के 'डॉग बीच' पर मौजूद कुत्तों के मालिक इसे लेकर खासे उत्साहित हैं. उन्हें अपने पालूत दोस्तों के मनोरंजन के लिए ये नया जरिया बहुत पसंद आ रहा है.

इन्हीं में से एक हैं येरुशलेम के जेफ. वो अपने सुनहरे कुत्ते पाल्सी के बालों को थपथपाते हुए कहते हैं, “अमूमन जब मैं घर से निकल रहा होता था, रेडियो में उसके लिए कुछ संगीत चला देता था. जब से डॉग टीवी शुरु हुआ, मुझे लगा कि ये उसके लिए बेहतर रहेगा. वह तो बकायदा बैठ कर ये चैनल देखता है.”

अपने दफ्तर में बैठे रॉन लेवी बताते हैं कि इस चैनल का आइडिया उन्हें अपनी पालतू बिल्ली चार्ली से आया. “उसे घर पर कई घंटों के लिए अकेला छोड़ कर जाते हुए मुझे बहुत बुरा लगता था. मुझे लगा कि मुझे कुछ करना चाहिए. चूंकि टीवी सेट पहले से मौजूद था, तो सोचा, क्यों न इसका इस्तेमाल कुत्तों या बिल्लियों के मनोरंजन के लिए किया जाए.”

कुत्ते समूह में रहना पसंद करते हैं. अपने मालिक से ज्यादा देर तक अलग रहने पर वे परेशान हो जाते हैं. लेवी का कहना है कि डॉग टीवी की सामग्री को वैज्ञानिक अध्ययन और कुशल प्रशिक्षकों की मदद से तैयार किया गया है. इसमें भौंकने की किसी तरह की चिढ़ पैदा करने वाली आवाज या शॉर्ट वेव ध्वनि का इस्तेमाल नहीं हुआ है. बल्कि इसमें ऐसे संगीत को डाला गया है जो कुत्तों को सुकून दे.

लेवी ने बताया, “जिन कुत्तों के भौंकने से उनके पड़ोसी परेशान रहते थे, अचानक वे सोते हुए या आराम से बैठे पाए गए.” इस चैनल की लोकप्रियता का ये आलम है कि कई बिल्लियां भी डॉग टीवी मजे से देखती पाई गईं. (बीबीसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...