Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

अब की गुजरात विस में पोर्न तस्‍वीर देखते पकड़े गए बीजेपी विधायक!

कर्नाटक विधानसभा के बाद अब गुजरात विधानसभा में भी दो विधायकों पर पोर्न देखने का आरोप लगा है. हालांकि इस मुद्दे पर कोई शिकायत दर्ज नही की गई और ना ही कोई कार्रवाई ही की गई है. बीजेपी के महामंत्री व विधायक शंकर चौधरी और विधायक जेठा बरवाड पर अश्लील फोटोग्राफ देखने का आरोप लगा है. मामला सामने आने के बाद विपक्ष सरकार को विधानसभा में घेरने की कोशिश में है. दूसरी ओर, जिन विधायकों पर अश्‍लील तस्‍वीर देखने का आरोप लगा है वो इससे इनकार कर रहे हैं.

कर्नाटक विधानसभा के बाद अब गुजरात विधानसभा में भी दो विधायकों पर पोर्न देखने का आरोप लगा है. हालांकि इस मुद्दे पर कोई शिकायत दर्ज नही की गई और ना ही कोई कार्रवाई ही की गई है. बीजेपी के महामंत्री व विधायक शंकर चौधरी और विधायक जेठा बरवाड पर अश्लील फोटोग्राफ देखने का आरोप लगा है. मामला सामने आने के बाद विपक्ष सरकार को विधानसभा में घेरने की कोशिश में है. दूसरी ओर, जिन विधायकों पर अश्‍लील तस्‍वीर देखने का आरोप लगा है वो इससे इनकार कर रहे हैं.

आरोप के अनुसार दोनों विधायकों द्वारा अश्‍लील तस्‍वीर देखने की घटना उस समय हुई जब सदन में पहला सत्र खत्‍म होने में लगभग एक घंटे की देरी थी. ये दोनों विधायक अपने टैबलेट पर अश्‍लील फोटोग्राफ देख रहे थे और इनकी यह कारस्‍तानी प्रेस गैलरी में बैठे पत्रकार देख रहे थे. पत्रकारों ने इस बात की शिकायत विधानसभा अध्‍यक्ष से उनके कक्ष में जाकर की. इसके बाद स्पीकर ने दोनों विधायकों को ऐसा करने से रोकने के लिये संदेश भेजा.

बाद में सफाई दी गई कि दोनों विधायक एक जरुरी आंकड़ा देखने के लिये टैबलेट का उपयोग कर रहे थे और अश्लील फिल्म देखने का मामला बेहुनियाद है. उल्‍लेखनीय है कि कर्नाटक विधानसभा में सदन की कार्रवाई के दौरान राज्य के सहकारिता मंत्री लक्ष्मण सवाडी और महिला व बाल कल्याण मंत्री सीसी पाटिल को पोर्न फिल्म देखते हुये पकड़ा गया था. दोनों मंत्री उस दौरान पोर्न फिल्म देख रहे थे, जब विधानसभा में बीजापुर जिले में पाकिस्तानी झंडा फहराने को लेकर हंगामेदार बहस चल रही थी. इस मामले में तीन मंत्रियों को इस्‍तीफा भी देना पड़ा था. 

 

 
 

 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...