रोहतक : ये सीएम सिटी के कुछ सो काल्ड पत्रकार बाज नहीं आएंगे। इन्हें मौका मिलना चाहिए चमचागिरी का, बस शुरू हो जाते हैं। सीएम सिटी के इसलिए कहता हूं कि हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक से ही हैं। अपने दौरे में जब भी वे पत्रकारों से रूबरू होते हैं तो कोई कुछ मांगता है तो कोई कुछ। अब तो सरेआम जय हो के नारे भी लगाने शुरू कर दिए हैं इन्होंने।
अब इन्हें शर्म भी नहीं आती। शर्म भी किसलिए आएगी, पूरे बेशर्म हैं और पत्रकार तो कहलाने लायक हीं नहीं हैं। जैसा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि अधिकतर पत्रकार नौकरी तो लालालों की करते हैं लेकिन सुविधाएं सरकार से मांगते हैं। वहां तो हिम्मत नहीं होती और जोर सरकार पर चलाते हैं। अब यहां प्रस्तुत है रोहतक के चमचागिरी करने वाले पत्रकारों का पुराण या फिर गाथा जो भी कहो।
हुड्डा जब भी रोहतक शहर में होते हैं तो कुछ सो काल्ड पत्रकारों का यह लगातार प्रयास रहता है कि किसी तरह मुख्यमंत्री से रूबरू हुआ जाए। इसके लिए वे सतत प्रयास में रहते हैं। उनका यह प्रयास खबर के लिए न होकर व्यक्ति तौर पर नंबर बनाने या फिर सीधे कहूं तो चमचागिरी करने के लिए होता है। मुख्यमंत्री पिछले दो दिन से शहर में थे। वे एक फरवरी को जब रोहतक आए थे तब प्रेस कांफ्रेंस करने की बात कह गए थे। ऐसे में कल शाम ही डीपीआरओ आफिस की ओर से तमाम पत्रकारों को प्रेस कांफ्रेंस की सूचना दी गई। समय तो सुबह 11 बजे का निर्धारित किया गया था लेकिन बहुत से तो साढ़े दस बजे ही जाकर जम गए। जैसे तैसे प्रेस कांफ्रेंस का सिलसिला चला।
जैसे सवाल हुए, वैसे ही जवाब मिले। असर कमाल तो प्रेस कांफ्रेंस के बाद पकौड़ा पार्टी में हुई। यहां इन सो काल्ड पत्रकारों से डिमांड चार्टर प्रस्तुत करना शुरू कर दिया। कोई मीडिया सेंटर के लिए जगह मांग रहा था तो कोई टोल टैक्स में छूट। कोई साथ फोटो खिंचवाने पर जुटा था तो कोई किसी ओर माध्यम से खुद की मौजूदगी का अहसाय करवा रहा था। आखिर में एक सो काल्ड पत्रकार ने तो हद ही कर दी। उसने हुड्डा साहब की जय हो का ही नारा लगा दिया। हालांकि बाकी किसी ने उसका साथ नहीं था। आगे देखो किस हद तक उतरते हैं ये सो काल्ड। आगे भी रहेगी नजर और इसी तरह सारी बातें सार्वजनिक होंगी।
रोहतक से युवा पत्रकार दीपक खोखर की रिपोर्ट. संपर्क: 09991680040






