Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

अब फ्रंट पेज पर विज्ञापन प्रकाशित नहीं करेगा ‘द हिंदू’!

अंग्रेजी के प्रतिष्ठित अखबार 'द हिंदू' का फ्रंट पेज पर प्रकाशित एक विज्ञापन भूत की तरह पीछा नहीं छोड़ रहा है. अखबार के संपादक सिद्धार्थ वरदराजन ने भी माना है कि इस विज्ञापन से अखबार की छवि को धक्‍का लगा है. उन्‍होंने इसके लिए पॉलिसी बनाने की बात भी कही है. उल्‍लेखनीय है कि इस साल एक जनवरी को तमिलनाडु के एक कांग्रेसी नेता ने हिंदू में विज्ञापन प्रकाशित कराया था.

अंग्रेजी के प्रतिष्ठित अखबार 'द हिंदू' का फ्रंट पेज पर प्रकाशित एक विज्ञापन भूत की तरह पीछा नहीं छोड़ रहा है. अखबार के संपादक सिद्धार्थ वरदराजन ने भी माना है कि इस विज्ञापन से अखबार की छवि को धक्‍का लगा है. उन्‍होंने इसके लिए पॉलिसी बनाने की बात भी कही है. उल्‍लेखनीय है कि इस साल एक जनवरी को तमिलनाडु के एक कांग्रेसी नेता ने हिंदू में विज्ञापन प्रकाशित कराया था.

अखबार के फ्रंट पेज पर जैकेट के रूप में प्रकाशित इस फुल साइज विज्ञापन में सोनिया की तस्‍वीर के साथ लिखा गया था कि ''We remain, Madamji, ever at your feet''. तब अखबार के लीक से हटने को लेकर खूब हो हल्‍ला हुआ था. इस भूत ने प्रबंधन का अब तक पीछा नहीं छोड़ा है. अब प्रबंधन इस स्थिति से बचने के लिए नई पॉलिसी लाने के साथ पहले पन्‍ने पर जैकेट में विज्ञापन प्रकाशित नहीं करने की भी बात की है. 

इस मामले में अखबार के संपादक सिद्धार्थ वरदराजन अपने फेसबुक एकाउंट पर लिखते हैं कि – “To all those who messaged me about the atrocious front page ad in The Hindu’s Delhi edition on Jan 1, my view as Editor is that this sort of crass commercialisation compromises the image and reputation of my newspaper. We are putting in place a policy to ensure the front page is not used for this sort of an ad again.” (Input : Churmuri)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...