Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

अब मुंबई से भी प्रकाशित होगा दबंग दुनिया!

इंदौर में अख़बारों के बीच जंग शुरू होने जा रही है. जागरण के नई दुनिया पर कब्ज़ा ज़माने के बाद अब अन्य अखबार भी अपने आप को मुकाबले के लिए तैयार कर रहे हैं. इस कड़ी में इंदौर का दैनिक दबंग दुनिया भी चुपके चुपके अपनी विस्तार की योजना बना रहा है. इसका खुलासा करने से बचा जा रहा है. दबंग दुनिया के प्रमुख किशोर वाधवानी ने हाल ही में नई दिल्ली में दबंग का राष्ट्रीय ब्यूरो खोला है और एक साथ उज्जैन, रतलाम और मुंबई से एडिशन लांच करने की तैयारी कर दी है.

दबंग दुनिया ने मुंबई के पाश इलाके नरीमन पॉइंट में ऑफिस ख़रीदा है. बताते हैं कि इसी बिल्डिंग में मुकेश अम्बानी का भी ऑफिस है. मुंबई एडिशन मई माह में लांच होगा. करीब एक लाख कापियों से इसे शुरू किया जायेगा. सूत्रों का कहना है कि हाल ही में बंद हुए मुंबई के हिंदी टैबलायड दैनिक के संपादक को दबंग ने एडिटोरियल का जिम्मा दिया है तथा उनसे टॉप की टीम गठित करने कहा है. इंदौर और मुंबई के बीच बिजनेस के रिश्ते हैं. दबंग दुनिया कार्पोरेट नीति बना कर मैदान में उतर रही है. अखबार के अलावा दबंग दुनिया मुंबई में कई क्षेत्रों में किस्मत आजमायेगा. 

हालांकि इस संदर्भ में पूछे जाने पर दबंग दुनिया के सीईओ अवनीश जोशी ने कहा कि हम विस्‍तार करेंगे पर निकट भविष्‍य में अभी कोई ऐसी योजना नहीं है. हम फिलहाल अपने इंदौर एडिशन को मजबूत करने के लिए प्रयासरत हैं. उल्‍लेखनीय है कि दबंग दुनिया प्रबंधन ने इंदौर में अपना कार्यालय भी बदल लिया है. शालीमार क्षेत्र के ऑफिस को खाली करके जंगीवाला चौराहे के पास नया ऑफिस बनाया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...