राजस्थान की कम्प्यूकॉम सॉफ्टवेयर लिमिटेड कंपनी के दो नये न्यूज चैनल जन टीवी और जन टीवी प्लस अब यूपी और एमपी में भी दिखेंगे। प्रबंधन जल्दी ही इन दोनो प्रदेशों में डिस्टिब्यूशन और कंटेट के लिहाज से रिजनल आफिस खोलने का विचार कर रहा है। चैनल पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की खबरों को ज्यादा प्रमुखता दी जाएगी। दोनों चैनल न्यूज और इंफोटेन्मेन्ट पर फोकस करेंगे।
जन टीवी शिक्षा, रोज़गार, कृषि, स्वास्थ्य एवं पर्यटन पर कई कार्यक्रम दिखा रहा है। इसमें चैनल पर प्रसारित होने वाले मुख्य कार्यक्रमों में न्यूज एक्स्प्रेस, हंसी का पिटारा, आज की सुर्खियां, क्राइम रिपोर्टर, रंग रंगीला राजस्थान, योग से निरोग, कम्प्यूटर शाला, लर्न विद फन आदि कार्यक्रमों को दिखाया जा रहा है। कंपनी के प्रबंध निदेशक एस. के. सुराणा हैं।






