नई दिल्ली : न्यू मीडिया और सोशल मीडिया की ताकत को सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भी मान लिया है. मंत्रालय ने केबल क्षेत्र के डिटिजलीकरण की अपनी योजना के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए फेसबुक का सहारा लिया है. मंत्रालय ने इसके लिए फेसबुक पर अलग एकाउंट बनाया है. मंत्रालय द्वारा विज्ञप्ती जारी कर इसकी सूचना दी गई है. मंत्रालय ने बताया कि है कि सरकार ने 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.फेसबुक.कॉम.डिजीटलइंडियाएमआईबी' नाम से अकाऊंट बनाया है ताकि जनता के साथ संवाद स्थापित किया जा सके. और उनको जानकारी उपलब्ध कराने के साथ जागरूक किया जा सके.
मंत्रालय के फेसबुक खाते में लोगों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी होंगे और डिजीटलीकरण से जुड़े अन्य संगठनों की जानकारी होगी. मंत्रालय के अधिकारियों को उम्मीद है कि फेसबुक अकाऊंट में ‘वाल’ पर लोगों को संवाद का बेहतर मंच मिलेगा. साथ ही हमें लोगों की परेशानी और दुविधाओं को समझने में मदद भी मिलेगी.






