चर्चा है कि अभिजीत मिश्रा को दैनिक भास्कर के टैबलायड डीबी स्टार का नेशनल एडिटर बनाया जाएगा. अभिजीत अभी तक एक्जीक्यूटिव एडिटर (पंजाब) के बतौर दैनिक भास्कर, पंजाब का कामकाज देख रहे थे. वे लुधियाना में बैठते थे. दैनिक भास्कर, लुधियाना की कमान अब रेजीडेंट एडिटर शमशेर सिंह चंदेल को दे दी गई है.
अभिजीत की नई जिम्मेदारी को लेकर अभी तक भास्कर प्रबंधन ने कोई लिखित आदेश नहीं जारी किया है पर चर्चा है कि उन्हें जल्द ही भोपाल बुला कर नई जिम्मेदारी दी जाएगी. अभिजीत पंजाब में करीब तीन वर्षों से दैनिक भास्कर के साथ हैं. वे अमर उजाला, लखनऊ के भी संपादक रह चुके हैं.






