Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

अभिजीत मिश्रा बने डीबी स्‍टार के नेशनल एडिटर

दैनिक भास्‍कर से खबर है कि पंजाब में एक्‍जीक्‍यूटिव एडिटर की जिम्‍मेदारी निभा रहे अभिजीत मिश्रा को प्रबंधन ने नई जिम्‍मेदारी सौंपी है. अभिजीत को भास्‍कर समूह के डीबी स्‍टार का नेशनल एडिटर बना दिया गया है. वे पंजाब में अखबार के सभी एडिशनों की जिम्‍मेदारी संभाल रहे थे. प्रबंधन ने उन्‍हें भोपाल बुला लिया है. वे यहीं से बैठकर डीबी स्‍टार की जिम्‍मेदारी संभालेंगे.

दैनिक भास्‍कर से खबर है कि पंजाब में एक्‍जीक्‍यूटिव एडिटर की जिम्‍मेदारी निभा रहे अभिजीत मिश्रा को प्रबंधन ने नई जिम्‍मेदारी सौंपी है. अभिजीत को भास्‍कर समूह के डीबी स्‍टार का नेशनल एडिटर बना दिया गया है. वे पंजाब में अखबार के सभी एडिशनों की जिम्‍मेदारी संभाल रहे थे. प्रबंधन ने उन्‍हें भोपाल बुला लिया है. वे यहीं से बैठकर डीबी स्‍टार की जिम्‍मेदारी संभालेंगे.

अभिजीत मिश्रा ने करियर की शुरुआत 1993 में दैनिक जागरण, कानपुर के साथ की थी. इसके बाद इनका तबादला दिल्‍ली के लिए कर दिया गया. जागरण से इस्‍तीफा देने के बाद ये 1997 में अमर उजाला के साथ जुड़ गये. अमर उजाला के साथ एक दशक तक कई वरिष्‍ठ पदों पर कार्यरत रहे. यहां से इस्‍तीफा देने के बाद ये दैनिक भास्‍कर समूह से जुड़ गए. जालंधर में आरई रहने के साथ हरियाणा के भी संपादक रहे. इन दिनों पंजाब में एक्‍जीक्‍यूटिव एडिटर के पद पर कार्यरत थे.

खबर है कि भास्‍कर प्रबंधन डीबी स्‍टार के विस्‍तार की योजना पर काम कर रहा है. कई यूनिटों में डीबी स्‍टार की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इसे कई जगहों से लांच करने तैयारी कर रहा है. अभी इस अखबार का प्रकाशन भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रायपुर, जोधपुर, रांची, धनबाद, जमशेदपुर से हो रहा है. इसके अलावा मराठी में औरंगाबाद से भी डीबी स्‍टार का प्रकाशन हो रहा है. उल्‍लेखनीय है भास्‍कर समूह 12 के अपने अखबार डीबी स्‍टार को  ‘यह बदल देगा आपके जीने का अंदाज़’ टैग लाइन के साथ प्रकाशित करता है. इसमें हिंदी के साथ अंग्रेजी कंटेंट भी प्रकाशित किया जाता है. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...