प्रतिभावान एंकर अभिसार शर्मा ने जी न्यूज से इस्तीफा दे दिया है. वे नई पारी की शुरुआत एबीपी न्यूज के साथ 19 अगस्त को करेंगे. ज्यादा वक्त नहीं हुआ जब अभिसार आजतक से इस्तीफा देकर जी ग्रुप के साथ जुड़े थे. वे टीवी टुडे ग्रुप में लंबे समय से थे. वहां से जी न्यूज आने के बाद माना जा रहा था कि उनकी यहां लंबी पारी चलेगी.
पर एबीपी न्यूज के साथ ठीकठाक सेवाशर्तों पर बातचीत फाइनल हो जाने के बाद उन्होंने जी ग्रुप को गुडबाय बोल दिया. वे 19 अगस्त को एबीपी न्यूज के साथ जुड़ेंगे. अभिसार ने जी से अपने इस्तीफे और एबीपी न्यूज ज्वाइन करने की पुष्टि की है.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






