दैनिक भास्कर, सागर आफिस में कार्यरत मार्केटिंग हेड अमरीश पाठक को कार्यमुक्त कर दिया गया है. बताया जाता है कि उनका विवाद यूनिट हेड सुरेंद्र राय के साथ चल रहा था.
अमर उजाला, बाराबंकी से खबर है कि ब्यूरो चीफ केपी तिवारी को हटाकर वापस लखनऊ आफिस से अटैच कर दिया गया है. बाराबंकी ब्यूरो चीफ का काम देखने के लिए इंदुभूषण पांडेय को प्रादेशिक डेस्क से भेजा गया है.
दैनिक जागरण में उत्पीड़ित किए गए सब एडिटर शाहनवाज अली के बारे में सूचना है कि उन्होंने शामली जिले में नए लांच हुए अखबार दैनिक प्रयाण सवेरा में बतौर ब्यूरो चीफ काम शुरू कर दिया है. जागरण में शानवाज को बेहतर काम के इनाम के तौर पर तबादले के नाम पर इस्तीफा ले लिया गया था.
एक अन्य खबर के मुताबिक अंग्रेजी दैनिक डीएनए में सरबजीत चटर्जी को मार्केटिंग का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है. चटर्जी इससे पहले, ‘नियो स्पोर्ट्स’ में काम करते थे.





