अमर उजाला, कानपुर से न्यूज एडिटर मनीष शर्मा का तबादला बरेली यूनिट के लिए होने जा रहा है. मनीष लम्बे समय से कानपुर में कार्यरत हैं. सूत्रों का कहना है कि संपादक दिनेश जुयाल के विशेष आग्रह पर प्रबंधन मनीष को बरेली भेज रहा है. दिनेश जुयाल के कानपुर के संपादक रहने के दौरान भी मनीष शर्मा यहां पर कार्यरत थे. इसलिए माना जा रहा है कि जुयाल उनकी क्षमता को देखते हुए उन्हें बरेली स्थानांतरित करने का आग्रह प्रबंधन से किया था. संभावना है कि वे अगले कुछ दिनों में वे बरेली जाएंगे. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी जगह प्रबंधन किसे भेज रहा है.
अमर उजाला, उन्नाव से खबर है कि ब्यूरोचीफ बिपिन शर्मा का तबादला कानपुर यूनिट के लिए कर दिया गया है. सूत्रों का कहना है कि बिपिन शर्मा के खिलाफ प्रबंधन को काफी शिकायतें मिली थीं, जिसकी प्रबंधन ने अपने स्तर से जांच कराई थी. जांच में तथ्य सही पाए जाने पर उन्हें कानपुर बुला लिया गया. अभी तक मैनेजमेंट ने ब्यूरोचीफ के पद पर किसी को भेजा नहीं है. उन्नाव में सेंकेंड मैन के रूप में कार्यरत अनुराग मिश्रा को ब्यूरोचीफ का चार्ज दे दिया गया है.





