दो सूचनाएं हैं. एक कानपुर से और दूसरी मुंबई से. कानपुर में अमर उजाला अखबार में संजय त्यागी ने न्यूज एडिटर के पद पर ज्वाइन कर लिया है. संजय दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण समेत कई अखबारों में और कई प्रदेशों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं.
मुंबई से खबर है कि आजतक के एसोसिएट प्रोड्यूसर अमित त्यागी ने इस्तीफा दे दिया है. चर्चा है कि अमित त्यागी नई पारी की शुरुआत स्टार प्लस चैनल में बतौर एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर करने जा रहे हैं. अमित त्यागी 13 वर्षों से मुंबई इंटरटेनमेंट मीडिया के जाने-पहचाने नाम हैं. वे टाइम्स नाऊ, एएनआई, जूम, स्टार न्यूज के साथ काम कर चुके हैं. अमित ने आजतक के बेहद लोकप्रिय शो 'सास बहू और बेटियां' को बनाया और निखारा.
मुंबई से अमित त्यागी टीवी टुडे के सभी चैनल्स के लिए टीवी का इनपुट देख रहे थे. आजतक मुंबई से पिछले छह महीने में दसियों लोग इस्तीफा दे चुके हैं. कहा जा रहा है कि दिल्ली में आजतक आफिस में चल रही उठापटक का असर मुंबई पर भी हो रहा है. आने वाले दिनों में कई और लोग आजतक मुंबई को अलविदा कह सकते हैं.
भड़ास से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.






