Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

अमर उजाला की आपत्ति के बाद भी फेलोशिप कर रहे हैं तीनों मीडियाकर्मी?

अमर उजाला के तीन मीडियाकर्मियों को सांस्‍कृतिक मंत्रालय द्वारा फेलोशिप चयन मामले में खबर आ रही है कि तीनों लोग संस्‍थान को अंधेरे में रखकर अपना फेलोशिप कर रहे हैं. हालांकि बातचीत में इन लोगों साफ इनकार किया है कि ये लोग फेलोशिप कर रहे हैं. परन्‍तु मंत्रालय की वेबसाइट पर स्‍पष्‍ट रूप से इन लोगों का नाम चयनित लोगों में अब भी शामिल है. सूत्रों का कहना है कि ये लोग अमर उजाला प्रबंधन को अंधेरे में रखकर फेलोशिप पूरा कर रहे हैं.

अमर उजाला के तीन मीडियाकर्मियों को सांस्‍कृतिक मंत्रालय द्वारा फेलोशिप चयन मामले में खबर आ रही है कि तीनों लोग संस्‍थान को अंधेरे में रखकर अपना फेलोशिप कर रहे हैं. हालांकि बातचीत में इन लोगों साफ इनकार किया है कि ये लोग फेलोशिप कर रहे हैं. परन्‍तु मंत्रालय की वेबसाइट पर स्‍पष्‍ट रूप से इन लोगों का नाम चयनित लोगों में अब भी शामिल है. सूत्रों का कहना है कि ये लोग अमर उजाला प्रबंधन को अंधेरे में रखकर फेलोशिप पूरा कर रहे हैं.

सूत्र यहां तक बता रहे हैं तीनों पत्रकार अपनी त्रैमासिक रिपोर्ट भेज रहे हैं. जबकि इनके प्रोफाइल को देखते हुए ही प्रबंधन ने इस फेलोशिप पर आपत्ति जताई थी. इस बारे में एक संपादक का का कहना है कि कोई भी पत्रकार अपने संस्‍थान से अनुमति लेकर फेलोशिप कर सकता है. परन्‍तु संस्‍थान यह देखता है कि फेलोशिप करने वाले पत्रकार की प्रोफाइल क्‍या है. अगर वह डेस्‍क पर कार्यरत हैं तो ज्‍यादातर संस्‍थान आपत्ति नहीं जताते हैं, क्‍योंकि उनके काम के घंटे निर्धारित होते हैं, परन्‍तु अगर वो रिपोर्टर अथवा फोटोग्राफर होता है तो ज्‍यादातर संस्‍थान इस पर आपत्ति जताते हैं. कारण कि रिपोर्टिंग और फोटोग्राफी अखबार में चौबीस घंटे का कार्य माना जाता है. 

इस मामले में भी दिलचस्‍प तथ्‍य यह है कि कुलदीप कुमार श्रीवास्‍तव डीएनई होने के साथ सिटी चीफ हैं तो अनिल सिद्धार्थ रिपोर्टर हैं. तीसरे संजय बनौधा फोटोग्राफर हैं. लिहाजा तीनों लोगों का वर्क प्रोफाइल रिपोर्टिंग से ही जुड़ी हुई है. शायद इसीलिए संस्‍थान ने इन लोगों के फेलोशिप पर आपत्ति भी जताई हो. पर जो खबर आ रही है उसमें यह बताया जा रहा है कि संस्‍थान की आपत्ति के बाद ये लोग चोरी-छिपे फेलोशिप कंप्‍लीट कर रहे हैं. फेलोशिप 2013 तक पूरा करना है.


संबंधित खबर – संस्‍थान की आपत्ति के चलते अमर उजाला के तीन जर्नलिस्‍ट नहीं कर पाए फेलोशिप

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...