अमर उजाला में संपादकों के बदलाव के बाद अब उन लोगों से जूनियर लेबल पर तबादले शुरू हो गए हैं. अमर उजाला, मेरठ से खबर है कि डीएनई लव कुमार का ट्रांसफर देहरादून के लिए किया जा रहा है. मेरठ में ही सिटी इंचार्ज के पद पर कार्यरत रंजीत सिंह को सहारनपुर का ब्यूरोचीफ बनाया गया है. सहारनपुर के ब्यूरोचीफ रहे चंद्रकांत को मेरठ बुला लिया गया है. सिटी में तैनात राजकुमार सैनी को मुजफ्फरनगर भेजा जा रहा है.
अमर उजाला, मेरठ में तैनात चीफ सब भूपेश उपाध्याय को गाजियाबाद भेजा जा रहा है. अमर उजाला, गाजियाबाद में चीफ सब हरिओम शर्मा को मेरठ भेजा जा रहा है. संभावना है यहां भी इन्हें चीफ सब की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. हरिओम इसके पहले भी मेरठ में पत्रकारिता कर चुके हैं. अमर उजाला, गाजियाबाद से ही खबर है कि खुर्जा में तैनात नवनीत कुमार को मोदीनगर भेज दिया गया है, जबकि मोदीनगर में कार्यरत सुशील कुमार को खुर्जा का नया प्रभारी बनाया गया है. अमर उजाला, जम्मू में कार्यरत राजेश राठौर का तबादला देहरादून यूनिट के लिए कर दिया गया है. समझा जा रहा है कि सभी लोग जल्द ही अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे. बताया जा रहा है कि जल्द ही कुछ और यूनिटों में बदलाव किए जाने वाले हैं.







