Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

अमर उजाला के पत्रकार अमित यादव सम्‍मानित

इटावा : नगर के प्रख्यात समाजसेवी रम्मू बाबू की 22वीं पुण्य तिथि पर हिन्दी प्रेरणा संस्थान के तत्वाधान में आजाद रोड स्थित दीक्षित आवास पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं अभिनन्दन समारोह में उपस्थित श्रोताओं को साहित्यिक, राजनीतिक, सामाजिक, रचनाओं ने जहां उत्साहित एवं जोशीला बनाया वहीं हास्य व्यंग के कविओं ने श्रोताओं को लोट पोट भी कराया।

इटावा : नगर के प्रख्यात समाजसेवी रम्मू बाबू की 22वीं पुण्य तिथि पर हिन्दी प्रेरणा संस्थान के तत्वाधान में आजाद रोड स्थित दीक्षित आवास पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं अभिनन्दन समारोह में उपस्थित श्रोताओं को साहित्यिक, राजनीतिक, सामाजिक, रचनाओं ने जहां उत्साहित एवं जोशीला बनाया वहीं हास्य व्यंग के कविओं ने श्रोताओं को लोट पोट भी कराया।

इस अवसर पर अपने-अपने क्षेत्र में महारथ हासिल करने वाले लोगों को सम्मानित कर प्रतीक चिन्ह दिया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में ईश्वरी प्रसाद पाण्डेय स्मृति सम्मान नगर के तहसील युवा संवाददाता अमित यादव ‘‘रौली‘‘ को अंग वस्त्र पहनाकर प्रशस्त्र पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके दीप प्रजज्‍वलित कर दिनेश चन्द्र दुबे ने किया। वहीं उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्कर्ष एकेडमी के निदेशक प्रदीप दीक्षित ने किया।

कवि सम्मेलन की शुरुआत माँ सरस्वती वन्दना से प्रसिद्ध कवि वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र अवस्थी ‘रंक‘ ने किया। तत्पश्चात अन्य स्थानों से आये साहित्य के जाने पहचाने हस्ताक्षरों ने अपना काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर जालौन से पधारे कवि जावेद कुदारी ने अपनी रचना गहराइयों का पानी जाने किधर गया भी पढ़ी। वहीं जालौन से पधारी कवियत्री नीलम कश्यप ने अपने गीत को श्रृंगार रस में प्यार के रंग में जब संवर जायेंगे, लोग कुछ भी कहें हम निखर जायेगें.. श्रोताओं के सामने प्रस्तुत किया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...