Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

अमर उजाला गाजीपुर ने फोटो किसी की और नाम किसी और का छापा

प्रदेश के अग्रणी दैनिक हिंदी समाचार पत्र अमर उजाला, गाजीपुर के लंका मैदान मे आगामी 10 मार्च से तीन दिवसीय विराट किसान मेले का आयोजन कर रहा है। इस वृहद कार्यक्रम को लेकर अमर उजाला की टीम हफ्तों से तैयारियों मे जुटी हुई है। अपने आयोजन को लेकर अमर उजाला के गाजीपुर संस्करण मे खबरे और लेख नियमित प्रकाशित हो रहे है।

प्रदेश के अग्रणी दैनिक हिंदी समाचार पत्र अमर उजाला, गाजीपुर के लंका मैदान मे आगामी 10 मार्च से तीन दिवसीय विराट किसान मेले का आयोजन कर रहा है। इस वृहद कार्यक्रम को लेकर अमर उजाला की टीम हफ्तों से तैयारियों मे जुटी हुई है। अपने आयोजन को लेकर अमर उजाला के गाजीपुर संस्करण मे खबरे और लेख नियमित प्रकाशित हो रहे है। आयोजन मे लोगो की ज्यादा से ज्यादा भागेदारी को लेकर भी अखबार प्रयत्नशील है। किसान मेला के आयोजन को लेकर समाज के विभिन्न वर्गो, राजनीतिकों और अधिकारियों के विचार भी अखबार में प्रकाशित किया गया। इसी कड़ी मे अमर उजाला के गाजीपुर संस्करण मे 05 मार्च को भी खबर छापी, लेकिन इसे तकनीकी गलती कहें या स्थानीय ब्यूरो कार्यालय की घोर लापरवाही, अखबार मे प्रकाशित खबर के साथ जनपद के महत्‍वपूर्ण लोगों की छपी चार फोटो के साथ उनके नाम पूरी तरह गलत प्रकाशित हुये हैं। जिन चार लोगो के फोटो खबर के साथ छापे गये है, वे जिले के चर्चित चेहरों मे शुमार है, बावजूद इसके अखबार मे फोटो के साथ सभी के नाम गलत छापे गए है। इस गलती को लेकर जिले के मीडिया गलियारे मे लगातार चर्चाओं का दौर जारी है। अमर उजाला की इस कमी को लेकर मीडियाकर्मी चुटकी भी ले रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...