अमर उजाला में कई लोगों के तबादले की सूची फिर से जारी हुई है. खबर है कि चंडीगढ़ में समाचार संपादक की जिम्मेदारी निभा रहे योगेश नारायण दीक्षित को नोएडा बुला लिया गया है. उनकी जगह अभी किसी को भेजा नहीं गया है. नेक्स्ट टू एनई कार्यरत श्यामाकांत फिलहाल जिम्मेदारी देखेंगे. चंडीगढ़ में चीफ सब एडिटर आलोक वर्मा को शिमला भेजा जा रहा है.
अमर उजाला, गोरखपुर से खबर है कि चीफ सब एडिटर अखिलेश मयंक का तबादला बनारस के लिए कर दिया गया है. वे लंबे समय से अमर उजाला से जुड़े हुए हैं. गोरखपुर के सिटी इंचार्ज प्रदीप श्रीवास्तव का तबादला मुरादाबाद के लिए कर दिया गया है. प्रदीप भी लगभग छह सालों से गोरखपुर में अमर उजाला के साथ जुड़े हुए थे.
अमर उजाला, इलाहाबाद से अमितेश पांडेय का तबादला गोरखपुर के लिए कर दिया गया है. अमर उजाला, हल्द्वानी में कार्यरत चीफ सब भूपेंद्र किरोला तथा अमर उजाला, इलाहाबाद में कार्यरत डीएनई कुलदीप का तबादला भी किया गया है, लेकिन इन्हें कहां भेजा जा रहा है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.





