अमर उजाला, देहरादून से खबर है कि यहां कुछ आतंरिक बदलाव किए गए हैं. अब तक चीफ रिपोर्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे जितेंद्र अंथवाल को हटाकर डेस्क पर भेज दिया गया है. उनकी जगह पंकज प्रसून को चीफ रिपोर्टर बना दिया गया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. सूत्रों का कहना है कि जितेंद्र आज रुटीन मीटिंग के दौरान संपादक विजय त्रिपाठी से चीफ रिपोर्टर की जिम्मेदारी मुक्त करने को कहा. बताया जा रहा है कि वो संपादक पर दबाव बनाने के लिए अक्सर इसी तरह की बातें कहते थे. जितेंद्र के इन क्रियाकलापों से अखबार का काम भी प्रभावित होता था.
कुछ सहकर्मी बताते हैं कि जितेंद्र को इस बात का गुमान था कि उनके बिना अखबार का काम नहीं चल सकता, इसलिए वो संपादक विजय त्रिपाठी पर दबाव बनाने के लिए जिम्मेदारी मुक्त किए जाने की बात करते थे. बताया जा रहा है कि संपादक ने अखबार की बेहतरी तथा उनके निवेदन को देखते हुए यह बदलाव किया है.






