अमर उजाला देहरादून से खबर है कि संस्थान में कई लोगों को प्रमोशन दिया गया है. संस्थान में भुवन उपाध्याय, विनोद नौटियाल और पुनीत को प्रमोशन देकर सीनियर सब एडिटर बना दिया गया है. वहीं ओम प्रकाश तिवारी का प्रमोशन करके न्यूज एडिटर बनाए जाने की खबर है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.
अमर उजाला देहरादून से ही एक और खबर है कि रोहतक सेंटर से अमर उजाला की लांचिंग के लिए अतुल बरतरिया और राजेश राठौर का तबादला रोहतक कर दिया गया है. अतुल बरतरिया रोहतक के लिए रिलीव किए जा चुके हैं वहीं राजेश राठौर जल्द ही रोहतक जाकर ज्वाइन कर सकते हैं.






