Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

अमर उजाला ने मेरठ से लांच किया ‘माई सिटी’

मेरठ में राजीव सिंह के ज्‍वाइन करने के बाद अमर उजाला में बदलाव दिखने लगा है. राजीव सिंह के नेतृत्‍व तथा एनई नवीन गुप्‍ता की देखरेख में अमर उजाला ने वेस्‍ट यूपी का पहला पुल आउट लांच किया. माई सिटी की लांचिंग मंगलवार को जोरदार तरीके से की गई. इसके लिए अमर उजाला की तरफ से रोड शो निकाला गया. पहले दिन ही पुल आउट को लोगों ने काफी पसंद किया है. कई एडिशनों को सफलतापूर्वक लांच करा चुके राजीव सिंह ने माई सिटी के साथ एक और कदम आगे बढ़ा दिया है.

मेरठ में राजीव सिंह के ज्‍वाइन करने के बाद अमर उजाला में बदलाव दिखने लगा है. राजीव सिंह के नेतृत्‍व तथा एनई नवीन गुप्‍ता की देखरेख में अमर उजाला ने वेस्‍ट यूपी का पहला पुल आउट लांच किया. माई सिटी की लांचिंग मंगलवार को जोरदार तरीके से की गई. इसके लिए अमर उजाला की तरफ से रोड शो निकाला गया. पहले दिन ही पुल आउट को लोगों ने काफी पसंद किया है. कई एडिशनों को सफलतापूर्वक लांच करा चुके राजीव सिंह ने माई सिटी के साथ एक और कदम आगे बढ़ा दिया है.

इस पुल आउट का थीम एग्रेसिव रखा गया है. वेस्‍ट यूपी में पहला पुल आउट निकालकर अमर उजाला ने भी प्रतिद्वंद्वी अखबारों पर बढ़त लेने के साथ उन पर भी पुल आउट निकालने का दबाव बढ़ा दिया है. मेरठ में अमर उजाला को नई पहचान देने की तैयारी शुरू हो चुकी है. लगभग ढाई दशक पुराने संबंधों को जमीन पर बदलती सोच और जरूरतों के साथ अमर उजाला ने माई सिटी को मेरठ में लांच किया है. उसने अपनी लांचिंग की भूमिका भी कुछ इस तरह लिखा है –  

''अमर उजाला में माई सिटी के बाबत एक सूचना दी है जिसके अनुसार, मेरठ बदल रहा है। शहर की जरूरतें बदल रही हैं और बढ़ रही हैं। शहर को विकास की जरूरत है। अमर उजाला ने भी इसे जाना और समझा है। इन जरूरतों के अनुसार हम अपने दायित्व का निर्वाह और ज्यादा जिम्मेदारी से कर सके, इसलिए अमर उजाला भी अपने को बदल रहा है। आपसे बने विश्वास के 26 साल के रिश्ते को अब हम देने जा रहे हैं और मजबूती। यह रिश्ता आज से खूबसूरत आकार लेने जा रहा है-माय सिटी के रूप में। मुख्य अखबार के साथ शहर की सतरंगी खबरों का आठ पेज का सजा-संवरा रंगीन पुलआउट।

माय सिटी आपकी जरूरतों को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। आज से आपके हाथ में दो अखबार होंगे। एक मेन अमर उजाला जिसमें होंगी प्रदेश, देश-दुनिया की ताजा खबरें और एक अमर उजाला-माय सिटी जो पूरी तरह से मेरठ की खबरों का अखबार होगा। इस बदले स्वरूप में अमर उजाला में अब पहले से ज्यादा पेज, ज्यादा कलर और ज्यादा ताजातरीन खबरें होंगी। आपकी इच्छा-अपेक्षा के सम्मान में आपका यह अखबार हमेशा से नंबर वन रहा है। यकीन है कि तेजी से बदलते शहर को हमारा यह बदलाव पसंद आएगा। साथ ही हम अपने पाठकों से यह वादा करते है कि आपकी हर जरूरत पर हम आपके साथ खड़े होंगे और मेरठ के विकास के लिए एक अखबार के रूप में अमर उजाला अपनी सक्रिय और सकारात्मक भूमिका निभाता रहेगा।''

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...