अमर उजाला, गोरखपुर यूनिट के बस्ती जिले के ब्यूरो चीफ पुष्कर पाण्डेय को न्यायालय ने तलब किया है. बस्ती के बेसिक शिक्षा अधिकारी देवी सहाय तिवारी ने पुष्कर पांडेय, संपादक मृत्युंजय झा, प्रबंध निदेशक राजुल माहेश्वरी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कराया था और बीएसए के अधिवक्ता द्वारा सिविल और फौजदारी का वाद दाखिल कराया था. अब दस मई 2012 को पुष्कर पाण्डेय को मुख्य न्यायिक मजिस्टेट द्वारा तलब किया है.
शुक्रवार को कोतवाली के सिपाही ने अमर उजाला कार्यालय में रिपोर्टर वीरेंद्र पांडेय को पुष्कर पाण्डेय के नाम का समन पकड़ा दिया इसके बाद अमर उजाला कार्यालय में हडकम्प मच गया. बाकी अखबारों के दफ्तर में भी इस बात की खासी चर्चा है कि अब बेचारे पुष्कर पाण्डेय का क्या होगा.
इस मामले को जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं –
बीएसए ने ठोंका अमर उजाला पर पांच लाख रुपये की मानहानि का मुकदमा





