Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

अमर उजाला में एसोसिएट एडिटर देव प्रकाश चौधरी की जिम्मेदारी बढ़ी

अमर उजाला के संपादकीय विभाग में दीपावली के ठीक पहले कुछ ऐसे बदलाव हुए हैं, जिसके दूरगामी प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। अमर उजाला के कॉरपोरेट ऑफिस नोएडा से अरूण आदित्य को इलाहाबाद का संपादक बना कर भेजा जा रहा है। इलाहाबाद के संपादक पंकज मुकाती को बरेली।

अमर उजाला के संपादकीय विभाग में दीपावली के ठीक पहले कुछ ऐसे बदलाव हुए हैं, जिसके दूरगामी प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। अमर उजाला के कॉरपोरेट ऑफिस नोएडा से अरूण आदित्य को इलाहाबाद का संपादक बना कर भेजा जा रहा है। इलाहाबाद के संपादक पंकज मुकाती को बरेली।

अमर उजाला के कॉरपोरेट ऑफिस में एसोसिएट एडिटर देव प्रकाश चौधरी को तमाम फीचर और मैग्जीन की जिम्मेदारी सौंपे जाने की खबर। पिछले कई सालों से देव प्रकाश टीवी पत्रकारिता से जुड़े थे और कला के आदमी(चित्रकार) होते हुए भी क्राइम बुलेटिन (सनसनी, रेड अलर्ट (स्टार न्यूज), क्रिमिनल (आईबीएन-7) ) के प्रोड्यूसर रहे और सफल भी रहे। लेकिन फीचर और मैग्जीन्स की दुनिया में सरस भाषा के धनी देव प्रकाश की सफलता की कहानी शुरु होती है तब, जब दिल्ली में यशवंत व्यास दैनिक भास्कर के एडिटर मैग्जीन्स थे।

रसरंग नाम का रविवारीय परिशिष्ट दिल्ली से बनता था और देव प्रकाश उसके इंचार्ज थे। रसरंग का स्टाइल, ले आउट और सामग्री को लेकर तब दूसरे अखबारों में हड़कंप मचा रहता है। एक बार फिर श्री यशवंत व्यास (समूह सलाहकार, अमर उजाला) के नेतृत्व में देव प्रकाश को फीचर की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है तो जाहिर है दूसरे अखबारों में हलचल है।

ओसामा बिन लादेन पर हिन्दी में पहली किताब लिखने वाले देव प्रकाश की कला पर भी दो किताबें हैं । अन्ना हजारे पर लिखी उनकी किताब की तो जबरदस्त बिक्री हुई है। संस्कृति मंत्रालय की फैलोशिप,नेशनल फाउंडेशन ऑफ इंडिया की फैलोशिप के अलावा देव प्रकाश ने हिंदी फीचर फिल्मों की स्क्रीप्ट भी लिखी है और देश-विदेश के प्रकाशन संस्थाओं से छपने वाली सैकड़ों साहित्यिक किताबों के कवर डिजायन किए हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...