दैनिक भास्कर, मोगा-फरीदकोट के प्रभारी रहे लक्ष्मीकांत दुबे अपनी नई पारी अमर उजाला से शुरू करने जा रहे हैं. उन्हें अखबार में चीफ रिपोर्टर बनाया गया है. संभावना है कि वे एक सप्ताह के अंदर नोएडा में अमर उजाला ज्वाइन कर लेंगे. लक्ष्मीकांत का तबादला पिछले दिनों मोगा-फरीदकोट से इंदौर कर दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. संभावना है कि उन्हें यूपी के किसी यूनिट में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.
लक्ष्मीकांत ने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान, गोरखपुर से की थी. इसके बाद से दैनिक जागरण, सिलीगुड़ी में भी लंबे समय तक रहे. यहां से इस्तीफा देने के बाद प्रभात खबर, भागलपुर से जुड़े. प्रभात खबर से इस्तीफा देने के बाद वे भास्कर के साथ जुड़ गए थे, जहां उन्हें मोगा-फरीदकोट का ब्यूरोचीफ बनाया गया था.





