अमर उजाला में तबादलों का दौर जारी है. खबर है कि बरेली में समाचार संपादक के पद पर कार्यरत शरद मौर्या का तबादला अलीगढ़ के लिए कर दिया गया है. अलीगढ़ में भी वे न्यूज एडिटर की भूमिका निभाएंगे. अमर उजाला, अलीगढ़ में डीएनई के पद पर कार्यरत राजशेखर का ट्रांसफर गाजियाबाद के लिए कर दिया गया है. वे गाजियाबाद में भी सेम पद पर सेवा देंगे. अमर उजाला, हल्द्वानी से प्रकाश भट्ट का स्थानान्तरण बरेली किया गया है. वे यहां पर डीएनई होंगे. संभावना है कि आगामी दिनों में कुछ और पत्रकारों का तबादला किया जा सकता है.






