अमर उजाला, मेरठ से खबर है कि डेस्क पर तैनात मुस्तकीम को रिपोर्टिंग में भेज दिया गया है. मुस्तकीम लम्बे समय से डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. संभावना जताई जा रही है कि डेस्क पर तैनात कुछ और लोगों को रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी दी जाएगी तथा ब्यूरो से कुछ लोगों को डेस्क पर बुलाया जाएगा. बताया जा रहा है कि ये रूटीन तबादले हैं. वहीं सहारनपुर से मेरठ भेजे गए चंद्रमोहन ने अपना पद भार ग्रहण कर लिया है. इन्हें यहां भी सिटी इंचार्ज बनाया गया है.
दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि अपने प्रमोशन तथा इंक्रीमेंट से नाराज लोग हिंदुस्तान का दामन भी थाम सकते हैं. गौरतलब है कि सूर्यकांत द्विवेदी मेरठ में हिंदुस्तान के संपादक बनाए गए हैं. श्री द्विवेदी अमर उजाला, मेरठ के संपादक रह चुके हैं, लिहाजा कई लोग अपनी गोटी सेट कर रहे हैं. कयास लगाया जा रहा है कि कुछ लोग जल्द ही अमर उजाला को बाय कर सके हैं.






