अमर उजाला, वाराणसी से खबर है कि दो लोगों का प्रमोशन कर दिया गया है. अखबार को लम्बे समय से अपनी सेवाएं दे रहे डीएनई राजेंद्र श्रीवास्तव को प्रमोट करके एनई बना दिया गया है. राजेंद्र लम्बे समय से सिटी इंचार्ज के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं. उनके अलावा सीनियर सब एडिटर आलोक श्रीवास्तव को भी प्रमोट किया गया है. आलोक को चीफ सब एडिटर बना दिया गया है. आलोक भी लम्बे समय से अखबार के साथ जुड़े हुए हैं.






