अमर उजाला, शिमला से खबर है कि राजेंद्र सिंह का तबादला लखनऊ के लिए कर दिया गया है. राजेंद्र सिंह एनई थे तथा यहां का संपादकीय प्रभार देख रहे थे. उनकी जगह मेरठ से मृत्युंजय कुमार को संपादक बनाकर शिमला भेजा गया है. राजेंद्र सिंह को गिरीश गुरनानी के इस्तीफा देकर हिंदुस्तान चले जाने के बाद शिमला की जिम्मेदारी दी गई थी. वे नार्थ हेड उदय कुमार के निर्देशन में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे. उन्हें लखनऊ में एनई बनाकर भेजा जा रहा है. संभावना है कि वे अगले कुछ दिनों में लखनऊ ज्वाइन कर लेंगे. राजेंद्र सिंह गिनती तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती है. वे कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.






