देहरादून। अमर उजाला समूह ने जून माह में आई आपदा में उल्लेखनीय रिपोर्टिंग करने वाले संस्थान के संपादकीय सहयोगियों को एक विशेष समारोह में सम्मानित किया। इस अवसर पर नोएडा से आए कार्यकारी संपादक उदय कुमार ने सम्मानपत्र के साथ ही सम्मान राशि का चेक देकर सहयोगियों का हौसला बढ़ाया। अपने संबोधन में उदय कुमार ने कहा कि अमर उजाला सिर्फ एक प्रोडक्ट न होकर पहाड़ के सुख-दुख का साथी है। इसीलिए उसने लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई है।
आपदा में सहयोगियों ने अपनी इस भूमिका का जिस कुशलता के साथ निर्वाह किया, वह गर्व का विषय है। अमर उजाला देहरादून के स्थानीय संपादक विजय त्रिपाठी ने आपदा की भयावहता और उससे उत्पन्न चुनौतियों का जिक्र करते हुए सहयोगियों के कामकाज की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी हम हर तरह की चुनौती का सामना करने को तैयार हैं। इस अवसर पर आपदा में कार्य करने वाले सहयोगियों ने अपने अनुभव भी साझा किए।
सम्मानित होने वाले सहयोगी इस प्रकार हैं- सुधाकर भट्ट, संदीप थपलियाल, लखपत रावत, दीपक बेंजवाल, आशाप्रसाद सेमवाल, ओमप्रकाश बहुगुणा, पंकज गुप्ता, सूरत सिंह रावत, सूर्यप्रकाश नौटियाल, दिनेश रावत, प्रमोद सेमवाल, राजा तिवारी, भुवन शाह, देवेंद्र बर्थवाल, विजय मेंदुली, विनय बहुगुणा, लक्ष्मीप्रसाद कु मेड़ी वीरेंद्र कुमार, यशवंत बडियारी, रमेश जोशी, जयवीर मनराल, वसंत शाह, कु लदीप खंडेलवाल, जगमोहन सिंह रावत, विजय दास, मुकेश नैथानी, नवल यादव, अभ्युदय कोटनाला, अतुल कुमार श्रीवास्तव, प्रिंस माहेश्वरी और महेश कुमार।






