अमर उजाला, लखनऊ से खबर है कि मनीष कुमार मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर जनरल डेस्क के इंचार्ज थे. मनीष की गिनती तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती थी. बताया जा रहा है कि मनीष भी स्थानीय संपादक इंदुशेखर पंचोली के व्यवहार से तंग आकर इस्तीफा दिया है. पंचोली इसके पहले भी अपने व्यवहार से अमर उजाला के कई विकेट गिरा चुके हैं. मनीष फिलहाल नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं. मनीष ने करियर की शुरुआत अमर उजाला से ही सात साल पहले की थी. वे मेरठ, नोएडा होते हुए लखनऊ पहुंचे थे.
सीएनईबी से खबर है कि राहुल शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर प्रोड्यूसर थे. राहुल ने अपनी नई पारी रिलायंस ब्राडकास्ट नेटवर्क के बिग मैजिक टीवी चैनल से शुरू की है. उन्होंने यहां पर सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में ज्वाइन किया है. राहुल इसके पहले भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.






