अमर उजाला, सिद्धार्थनगर के जिला प्रभारी राघवेंद्र शुक्ला ने इस्तीफ़ा दे दिया है. श्री शुक्ला बहुत दिनों से संपादक से अनुरोध कर रहे थे कि उन्हें गोरखपुर बुला लिया जाये, पर उनके अनुरोध को सुना नहीं गया. अंततः राघवेंद्र ने अमर उजाला को बाय कर दिया. राघवेंद्र पहले दैनिक जागरण देवरिया, बस्ती मे बतौर रिपोर्टर काम कर चुके हैं. चर्चा है कि वे जल्द ही दैनिक जागरण ज्वाइन कर सकते हैं.
एक अन्य सूचना के मुताबिक अमर उजाला गोरखपुर कार्यालय के पीटीएस हेड अशोक सिंह को साइडलाइन कर दिया गया है. दो आपरेटरों अजय और अमित से इस्तीफा ले लिया गया है. दोनों के बारे में बताया गया है कि ये लोग कार्ड इंट्री कर लापता थे.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचाएं.





