अमर उजाला, संतकबीर नगर से खबर है कि वीके मणि ने इस्तीफा दे दिया है. प्रबंधन ने उनसे इस्तीफा मांगा था. वीके मणि संतकबीर नगर के ब्यूरोचीफ थे तथा लंबे समय से अमर उजाला से जुड़े हुए थे. वीके मणि की जगह सेकेंड मैन रहे शोभित को संतकबीर नगर का नया ब्यूरोचीफ बना दिया गया है. बताया जा रहा है कि खबरों में लापरवाही के चलते प्रबंधन वीके मणि से काफी नाराज था, जिसके बाद उनका इस्तीफा मांग लिया गया.
हिंदुस्तान, देहरादून से खबर है कि भास्कर उप्रेती जल्द ही इस्तीफा देने वाले हैं. वे यहां पर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. भास्कर अपनी नई पारी उत्तराखंड में ही अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के साथ शुरू करने वाले हैं. भास्कर पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान को अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल वे विकास नगर डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. हिंदुस्तान के अलावा भी भास्कर कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





