अमर उजाला से खबर है कि सीनियर जर्नलिस्ट सूर्यकांत द्विवेदी ने इस्तीफा दे दिया है. सूर्यकांत नोएडा ऑफिस में कार्यरत थे. सूर्यकांत लम्बे समय तक अमर उजाला, मेरठ के संपादक भी रह चुके थे. पिछले साल हुए कई संपादकों के बदलाव में उन्हें नोएडा में कॉरपोरेट ऑफिस से अटैच कर दिया गया था, जबकि उनकी जगह शंभूनाथ शुक्ल को मेरठ का संपादक बना दिया गया था. सूर्यकांत लम्बे समय से पत्रकारिता में सक्रिय रहे हैं.
उनको लेकर चर्चा है कि वे हिंदुस्तान से जुड़ने जा रहे हैं. उनके इस्तीफे के बाद इन चर्चाओं को और अधिक बल मिला है. कहा जा रहा है कि सूर्यकांत हिंदुस्तान, मेरठ के संपादक बनाए जाएंगे तथा अभी संपादक की जिम्मेदारी निभा रहे पुष्पेंद्र शर्मा की कार्यक्षमता को देखते हुए प्रबंधन उन्हें प्रमोट करके नोएडा बुला सकता है. हालांकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, परन्तु मेरठ की मीडिया में इस बात की जोरशोर से चर्चा है. इन चर्चाओं को लेकर सूर्यकांत द्विवेदी से बात करने की कोशिश की गई परन्तु उन्होंने फोन पिक नहीं किया.






