Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

अमर दीप ने अमर उजाला को बोला बाय-बाय, उठाई झाड़ू,

अमर उजाला में वरिष्ठ उपसंपादक/सीनियर रिपोर्टर रहे अमर दीप तिवारी ने भी आम आदमी पार्टी का झाड़ू उठा लिया है। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली सरकार में मंत्री मनीष सिसोदिया के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने की पुष्टि उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिये की है। इस पर उन्होंने लिखा है कि अमर उजाला से रिजाइन देकर आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ गया हूं। आप सबके मार्गदर्शन, सहयोग, आलोचना और दुआओं की जरूरत है।

अमर उजाला में वरिष्ठ उपसंपादक/सीनियर रिपोर्टर रहे अमर दीप तिवारी ने भी आम आदमी पार्टी का झाड़ू उठा लिया है। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली सरकार में मंत्री मनीष सिसोदिया के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने की पुष्टि उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिये की है। इस पर उन्होंने लिखा है कि अमर उजाला से रिजाइन देकर आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ गया हूं। आप सबके मार्गदर्शन, सहयोग, आलोचना और दुआओं की जरूरत है।

अमर दीप तिवारी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रहने वाले हैं। अर्थशास्त्र और मनोविज्ञान से स्नातक अमर दीप तिवारी ने देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार के नोएडा कैंपस से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। उनके करियर की शुरुआत डीएलए दिल्ली से हुई। इसके बाद उन्होंने इंडो-एशियन न्यूज सर्विस और फिर अमर उजाला ज्वाइन किया। अमर उजाला में संपादकीय पेज के साथ-साथ प्रतियोगी पत्रिका सफलता के लिए भी काम करते थे। उत्तराखंड के दस साल पूरे होने के मौके पर अमर उजाला की तरफ से सुदीप ठाकुर की अगुवाई में उत्तराखंड उदय नामक पत्रिका निकाली गई थी, अमर दीप ने उस पत्रिका में काफी अहम योगदान दिया था।

अर्थव्यवस्था और राजनीति में ठीक-ठाक पकड़ रखने वाले अमर दीप तिवारी ने राजेश रपरिया, वीरेंद्र सेंगर, अरुण आनंद, सुदीप ठाकुर और यशवंत व्यास जैसे संपादकों के साथ काम किया है। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र सेंगर और सुदीप ठाकुर उनके राजनीतिक गुरु हैं और उन्हीं दोनों के सलाह पर उन्होंने पत्रकारिता से राजनीति में उतरने का फैसला लिया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...