अभी पिछले दिनों रेल परिसरों में सफाई को लेकर एक सर्वेक्षण आया था जिसमें कहा गया था कि स्टेशन परिसरों और ट्रेनों में सफाई सबसे बड़ी चुनौती है क्योंकि ट्रेनों और रेलवे परिसरों में गंदगी भरी होती है। इसी सर्वेक्षण की सत्यता की जांच के लिए जब अमर भारती की टीम ने दिल्ली के सभी प्रमुख स्टेशनों के साथ आगरा और लखनऊ के स्टेशनों का जायजा लिया तो सर्वेक्षण की रिपोर्ट को सही पाया।
इस पर अमर भारती ने सोमवार को अपने 4 पेज के परिशिष्ट में छापा. इस खबर की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को मिली तो उनमें अफरातफरी का माहौल छाया हुआ है। सभी अधिकारी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आम तौर छोटी दिखने वाली सफाई की समस्या एक व्यापक और जिम्मेदारी भरी कवरेज से जटिल रूप धारण कर ली है। इस कवरेज के लिए अमर भारती और उसकी टीम को लगातार शुभकामना और बधाई आ रहे हैं।
प्रेस रिलीज





