Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

‘अमारदेश’ के संपादक महमुदुर रहमान को जेल भेजा गया

ढाका। बांग्लादेश में विपक्ष समर्थक एक दैनिक अखबार के संपादक को स्काइप बातचीत पर एक रिपोर्ट प्रकाशित करने के आरोप में बुधवार को जेल भेज दिया गया। बांग्लादेश के बांग्ला भाषी अखबार 'अमारदेश' के कार्यकारी संपादक और सत्तारूढ़ पार्टी के आलोचक महमुदुर रहमान को 11 अप्रैल को ढाका स्थित कार्यालय से हिरासत में लिया गया था।

ढाका। बांग्लादेश में विपक्ष समर्थक एक दैनिक अखबार के संपादक को स्काइप बातचीत पर एक रिपोर्ट प्रकाशित करने के आरोप में बुधवार को जेल भेज दिया गया। बांग्लादेश के बांग्ला भाषी अखबार 'अमारदेश' के कार्यकारी संपादक और सत्तारूढ़ पार्टी के आलोचक महमुदुर रहमान को 11 अप्रैल को ढाका स्थित कार्यालय से हिरासत में लिया गया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सात दिनों तक हिरासत में रखने के बाद बुधवार को उन्हें जेल भेज दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रहमान पर अंतरराष्ट्रीय युद्ध अपराध न्यायाधिकरण (आइसीटी) मसौदे में बाधा पहुंचाने सहित 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान मानवता के विरुद्ध युद्ध जनित अपराधों के आरोप हैं।

'अमारदेश' में 'स्काइप वार्ता की सामग्री' शीर्षक से रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद बांग्लादेश में आइसीटी की सुनवाई को लेकर विवाद ने एक तरह से खतरनाक मोड़ ले लिया। अखबार ने बांग्लादेश के आइसीटी के एक पूर्व जज और बेल्जियम में रह रहे एक बंगाली नागरिक अहमद जियाउद्दीन के बीच हुई बातचीत किसी बाहरी सूत्र से प्राप्त करने की बात से इनकार किया है। (एजेंसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...