उत्तर प्रदेश के आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को अधिवक्ता मोहम्मद हसन जैदी के साथ मिल कर लिखे “साइबर क्राइम” शीर्षक हिंदी पुस्तक के लिए विधायी विभाग, विधि एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विगत दिनों वर्ष 2011 के लिए हिंदी में लिखित अथवा प्रकाशित पुस्तकों में तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है. पुरस्कार की धनराशि रुपये 20,000 हैं जो दोनों लेखकों को समान रूप से मिलेगी. यह पुस्तक साइबर क्राइम पर हिंदी की पहली पुस्तक है.






