अमर उजाला से खबर है कि अमित कुमार निरंजन ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर अमर उजाला के युवान से जुड़े हुए थे. अमित ने अपनी नई पारी जागरण समूह के अखबार नवदुनिया के साथ भोपाल में शुरू की है. उन्हें यहां सब एडिटर बनाया गया है. वे युवान से लगभग ढाई सालों से जुड़े हुए थे. इसके पहले अमित स्टार न्यूज, देशबंधु तथा राजस्थान पत्रिका को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
श्री न्यूज से कुछ देर से मिली खबर के अनुसार जयंत ने आउटपुट हेड के रूप में चैनल ज्वाइन किया है. वे कुछ समय पहले चैनल से जुड़े हैं. वे जी न्यूज से इस्तीफा देकर यहां आए हैं. जयंत जी के साथ लंबे समय तक कार्यरत रहे हैं. इसके पहले भी वे कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.






